Post by Dr.Amit Kansal

#NashaMuktBharat

Mr. Supermodel Universe, Mr. India एवं Mr. Punjab PTC का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने वाले पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध मॉडल एवं अभिनेता, छोटे भाई श्री गगन वर्मा जी का स्नेहपूर्वक निर्माण कैंपस, सुनाम आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्ति चेतना संघ के "नशा मुक्त भारत – विकसित भारत" जनजागरण अभियान से जुड़ते हुए इस राष्ट्रव्यापी अभियान को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। युवाओं के लिए उनका यह संकल्प निश्चित रूप से प्रेरणादायी है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निर्माण कैंपस परिवार की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें भारत माता का चित्र एवं भगवान श्रीकृष्ण की अमरवाणी श्रीमद्भागवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि एक जागरूक, स्वस्थ, संस्कारित और नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। गीता का ज्ञान – जीवन का कल्याण। नशा मुक्त पंजाब – विकसित भारत की शान। 🇮🇳 #DrAmitKansal #NashaMuktBharat

Post content

Video Content