Post by Directorate of Employment, Uttar Pradesh
1,324 followers
📢 युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल! उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत दिनांक 14 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा द्वारा डॉ. एम.पी.एस. कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, सिकंदरा, आगरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों से जुड़कर रोजगार के अवसर प्राप्त करने का मंच उपलब्ध कराया गया। मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी योग्यता एवं कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर माननीय सांसद, आगरा एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री (मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय) प्रो. एस.पी. सिंह बघेल तथा आगरा उत्तर विधानसभा के माननीय विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। 📍 जनपद – आगरा 🌐 पंजीकरण करें: rojgaarsangam.up.gov.in 📞 हेल्पलाइन: 155330 🔗 हमसे जुड़ें: https://lnkd.in/gBirAmhm #RojgarMela #Agra #RojgarSangam #UPRojgarMission #UPGovernment #Employment #YouthEmpowerment #JobFair #CareerOpportunity #SkillDevelopment #CareerGrowth #FutureReadyYouth
Video Content