Post by Digital live News

Media Specialist at Digital live News

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा से बिहार जा रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों एवं घायलों की संख्या में बदलाव संभव है क्योंकि राहत कार्य जारी है। #Unnao #AgraLucknowExpressway #BusAccident #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #RescueOperation #IndiaNews #DigitalLiveNews #Bangarmau

Post content

Video Content