Post by Digital live News
Media Specialist at Digital live News
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला का शव मक्का के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, महिला चारा काटने के लिए खेत गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव खेत में मिला। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। #Bulandshahr #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #ViralNews #HindiNews #DigitalLiveNews #NewsUpdate #UttarPradesh
Video Content