Post by Digital live News
Media Specialist at Digital live News
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, रुबी नामक महिला पर अपने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्या कर शव को बाथरूम के नीचे गड्ढा खोदकर दफनाने का आरोप है। आरोप है कि शव को छिपाने के लिए ऊपर प्लास्टर और टाइल्स भी लगवा दी गईं। पुलिस का कहना है कि महिला ने करीब 45 दिनों तक पति की गुमशुदगी का नाटक किया और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। जांच के दौरान मामला खुलने पर बाथरूम का फर्श तुड़वाकर शव बरामद किया गया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। #Agra #UttarPradesh #MurderCase #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #AgraNews #IndiaNews #DigitalLiveNews #ViralNews
Video Content