Post by Dhakaram Yogacharya

Spreading Health & Happiness through Yoga;Founder: Yogapeace Studio

🧘‍♂️ खूबसूरत एवं प्रेरणादायक पल 🧘‍♀️🌿 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान विधानसभा में भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राजस्थान क्रीड़ा भारती के आदरणीय श्री मेघ सिंह जी तथा योगाचार्य सतपाल जी के सानिध्य में योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास कराया गया। इस आयोजन में राजस्थान के सभी माननीय विधायकों एवं विधानसभा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का एक प्रेरणादायक संदेश बनकर उभरा। योग के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ। 🇮🇳✨ #InternationalYogaDay #YogaDay #YogaMahotsav #RajasthanVidhansabha #RajasthanAssembly #VasudevDevnani #KreedaBharati #MeghSinghJi #YogacharyaSatpalJi #YogaProtocol #YogaForLife #HealthyLifestyle #Wellness #MindBodySoul #YogaInspiration #FitIndia #YogaCulture #Yog

Post content

Video Content