Post by Daily Aawaz
88 followers
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को उनके द्वारा किए गये ट्वीट को लेकर IPC की धारा 58/22, 153ए (1), 295ए, 465 और 505(2) के तहत FIR दर्ज कर सम्बंधित प्रकरण को पुलिस ने जांच में लिया है। विदित है कि दिग्विजय सिंह ने खरगोन जिले में सांप्रदायिक हिंसा के पश्चात एक फोटो ट्वीट किया था। इसी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया और उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि दिग्विजय सिंह ने भगवा झंडा फहराने का जो फोटो ट्वीट किया है वह मध्य प्रदेश का नहीं है। हालाँकि दिग्विजय सिंह ने कुछ समय पश्चात अपने ट्विटर से यह विवादित फोटो हटा लिया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह भी कहा है कि प्रदेश को दंगे की आग में झोकने का जो षड्यंत्र रचा गया है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #dailyaawaz #newswebsite #news #newsnow #media #reporters #breakingnews #headlines #headline #newsblog #digvijaysingh #bhopal #india #todaysnews #pasaypvtltd