Post by Chhindwara Nagar Nigam
Commissioner at Nagar Palika Nigam
सब्ज़ी मंडी में चला सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त अभियान छिंदवाड़ा। सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 41 स्थित सब्ज़ी मंडी में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री दीपक राज जैन के मार्गदर्शन में तथा नगर पालिक निगम की सहायक संस्था सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट की टीम द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान हर दुकान दस्तक के माध्यम से दुकानदारों एवं सब्ज़ी मंडी में आने वाले ग्राहकों से पॉलीथीन का उपयोग न करने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े की थैली का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। नगर निगम द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक से दूरी बनाकर स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल शहर निर्माण में सहयोग करें। #SwachhSurvekshan2025Madhyapradesh #urbanSwachhBharatMission #nagarnigamchhindwara #swachhshouchalaya #MinistryofHousingandUrbanAffairs
Video Content