Post by Chhindwara Nagar Nigam
Commissioner at Nagar Palika Nigam
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा के माननीय महापौर श्री विक्रम अहके जी एवं आयुक्त श्री सी. पी. राय जी के निर्देशानुसार सिद्धि विनायक वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेस टीम तथा स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर श्री दीपकराज जैन जी द्वारा वार्ड क्रमांक 16, अम्बुजा फाउंडेशन में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चार प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही 4 बिन कचरा पृथक्करण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को चार डस्टबिन रखने तथा गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी कचरा अलग-अलग एकत्रित कर कचरा वाहन में पृथक रूप से देने हेतु जागरूक किया गया।। स्वच्छता शपथ – सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई, तथा पशु-पक्षियों के लिए जल पात्र भेंट किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वच्छ शहर बनाने के लिए प्रेरित करना है। “स्वच्छ छिंदवाड़ा – स्वस्थ छिंदवाड़ा” #nagarnigamchhindwara #collectorchhindwara #jansamparkchhindwara #SwachhBharatMissionUrban #SwachhSurvekshan2025 #CitizenFeedbackAbhiyan UrbanSBM MP Manohar Lal Swachh Bharat Mission Swachh Bharat Urban
Video Content