Post by Chhindwara Nagar Nigam

Commissioner at Nagar Palika Nigam

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत छोटा तालाब में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित माननीय आयुक्त श्री सी. पी. राय जी की अध्यक्षता में नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26 स्थित छोटा तालाब में श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सम्पूर्ण परिसर की स्वच्छता बनाए रखना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त महोदय श्री सी. पी. राय जी, निगम से विवेक चौहान, अनिल लोट, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, सहित स्वच्छता चैंपियन महेश बेंदेवार, शैलेंद्र उजवाने एवं समाज सेवीका सुश्री आराधना पवार उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं (NGO) का भी सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने श्रमदान कर सम्पूर्ण परिसर की सफाई की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएं एवं जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पृथ्वी को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जा सके। स्वच्छ छिंदवाड़ा – स्वस्थ छिंदवाड़ा #nagarnigamchhindwara #collectorchhindwara #jansamparkchhindwara #SwachhBharatMissionUrban #SwachhSurvekshan2025 #CitizenFeedbackAbhiyan Manohar Lal UrbanSBM MP Swachh Bharat Mission Swachh Bharat Urban

Post content

Video Content