Post by Chhindwara Nagar Nigam
Commissioner at Nagar Palika Nigam
'एक सीड बॉल–पाँच परिवर्तन' मॉडल: कागज़ के रीसायकल से हरियाली, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की नई पहल छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के आयुक्त श्री के. सी. पी. राय के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति परिसर में सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनयूएलएम (NULM) के सिटी मैनेजर उमेश प्यासी, राजस्व निरीक्षक ऋषभ स्थापक, संस्था की अध्यक्ष आयशा लोधी, संस्था के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल कुरेशी, स्वच्छता चैंपियन शैलेंद्र उजवने, समाजसेवी राजेश लिल्हारे, कोशिमा रजक एवं वंदना भटपगार सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं सामाजिक संगठन उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान पुराने कागजों का रीसायकल कर कागज की लुगदी, गोबर और मिट्टी से पर्यावरण अनुकूल सीड बॉल तैयार किए गए। इनमें लगभग 14 प्रकार के स्थानीय बीजों का उपयोग किया जा रहा है। यह पहल एक साथ स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर रही है। तैयार किए गए सीड बॉल आगामी वर्षा ऋतु में विभिन्न स्थानों पर विसर्जित कर हरियाली बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाएंगे। नगर निगम एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से यह अभियान जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रहा है। 🙏☘️🙏☘️🙏☘️🙏☘️🙏 #cleanmp #swachchhindwara #mahuaindia #cleanchhindwara #nagarnigamchhindwara #vikramahakey #manoharlalkhattar #swachtaabhiyan #swachhsurvekshan2025madhyapradesh #SwachhBharat #SwachhMP #SBMUrban #SwachhBharatUrban #SwachhBharatMission #SwachhSurvekshan #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश #SwachhSurvekshan2025 #chhindwara #छिंदवाड़ा Manohar Lal UrbanSBM MP Swachh Bharat Mission Swachh Bharat Urban
Video Content