Post by Chhindwara Nagar Nigam
Commissioner at Nagar Palika Nigam
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा वार्ड क्रमांक 43, श्रष्टि माता मंदिर परिसर में स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु विशेष श्रमदान एवं सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं स्वच्छता टीम द्वारा मिलकर श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान श्री विजय झांझरी जी, क्षेत्र के पार्षद श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना , जनप्रतिनिधि गणों एवं नगर निगम की स्वच्छता टीम की गरिमामयी उपस्थिति रहीI सभी सदस्यों द्वारा स्वच्छता कार्य में योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में अपना योगदान दें। छिंदवाड़ा को बनाएं स्वच्छता में अग्रणी “स्वच्छ छिंदवाड़ा – स्वस्थ छिंदवाड़ा” #chhindwaranagarnigam #muncipalcomuncipalcorporation #naarisaktivandan #vikramahakey #ManoharLalKhattar Manohar Lal UrbanSBM MP Swachh Bharat Mission Swachh Bharat Urban
Video Content