Post by Chetan Pathak
Anchor & Reporter | Journalist Covering Geopolitics & Defence | Voiceover Artist | Storyteller of Local & Ground Realities
‘बढ़ता उत्तर प्रदेश’ प्रोजेक्ट के दौरान 75 जिलों की यात्रा में हर जिले ने कुछ नया सिखाया। गाजीपुर में आबिद भाई से मुलाकात हुई, जो बेहद खूबसूरत हैंडमेड वॉल हैंगिंग बनाते हैं। इसे बनते हुए देखना अपने आप में एक अनुभव था। हर धागे में मेहनत, धैर्य और बारीक कारीगरी साफ दिखाई देती है। मशीनों के दौर में आज भी लोग अपने हाथों से इतनी शानदार कला को जिंदा रखे हुए हैं, यह देखना बेहद खास लगा। सबसे अच्छी बात यह रही कि आबिद भाई ने हाथों से बनाई यह खूबसूरत वॉल हैंगिंग हमें यादगार के तौर पर भेंट की। यह मेरे लिए सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि गाजीपुर की याद और वहां के लोगों के प्यार की निशानी है। ऐसे ही छोटे-छोटे अनुभव किसी भी सफर को हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं। धन्यवाद, आबिद भाई। ❤️ #BadhtaUttarPradesh #Ghazipur #Handmade #Documentary #Journalism #UttarPradesh