Post by CHARANJEET SINGH
Operational strategist | Operational Efficiency Expert | Bridging the Gap between Data Dashboards and Ground Reality | Transforming Startups ‘Chaos’ into Scalable Systems , Data to Reality Bridge.
LinkedIn पर सबसे ज्यादा क्या दिख रहा है आजकल?* आधे लोग: रोज Resume भेज रहे हैं। आधे लोग अपना इंट्रो दे रहे हैं हर पोस्ट में और लिख रहे हैं कि : I am seeking a role in.......... क्या आप अपनी इम्प्रूवमेंट दिखा रहे हो या प्रोडक्टिविटी ? या फिर एल्गोरिथम को बता रहे हो कि हमारी प्रोफाइल में कुछ भी व्यवस्थित नहीं है। आधे लोग: बीमार हैं। वास्तविक रूप से संघर्ष कर रहे हैं आन ग्राउंड रियल्टी में, फिर भी लैपटॉप खुला है। और डिजिटल दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। और hustle ...........दिखा रहे हैं। मतलब कि: कोई शोर नहीं मचा रहा। सब बस टिके हुए हैं। और मैं सोच रहा था... प्रॉब्लम क्या है? प्रॉब्लम ये नहीं कि मेहनत कम है। प्रॉब्लम ये है कि दिशा नहीं है। जब दिशा नहीं होती, तो हम या तो दरवाजा खटखटाते रहते हैं या खुद को ही थका देते हैं। और ऐसा सिर्फ LinkedIn पर ही नहीं, ऐसा हर डिजिटल प्लेटफार्म पर हो रहा है। मुझे इसका जवाब नहीं पता। पर इतना पता है कि `शोर से जवाब नहीं मिलता।` शायद जवाब `रुककर, देखकर, प्रोसेस बनाकर` मिले। आपको क्या लगता है? क्या आप अपनी इम्प्रूवमेंट दिखा रहे हो या प्रोडक्टिविटी ? या फिर एल्गोरिथम को बता रहे हो कि हमारी प्रोफाइल में कुछ भी व्यवस्थित नहीं है। क्या आप अपनी प्रोफाइल में सिर्फ यही सब कुछ दिखाने के लिए यहां एक्टिव हुए हो या फिर आप वाकई में scale कर रहे हो #Observation #LinkedInReality #DigitelReality.