Post by PUSHP RANJAN
Air Veteran
कुछ कहानियाँ केवल इतिहास का हिस्सा नहीं बनतीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को साहस, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और अटूट समर्पण का अर्थ भी सिखाती हैं। वर्ष 1999 में कारगिल की बर्फ़ से ढकी दुर्गम चोटियों पर इतिहास का एक ऐसा अध्याय लिखा जा रहा था, जो भारत के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान का प्रतीक बन गया। जब दुश्मन ने विश्वासघात कर ऊँचाइयों पर कब्ज़ा जमाने का प्रयास किया, तब भारतीय वायु सेना ने अपने अद्वितीय पराक्रम और रणनीतिक कौशल से उसे निर्णायक जवाब दिया। इस सप्ताह पॉडकास्ट #RakshaSutra के विशेष एपिसोड में भारतीय वायु सेना के पूर्व वाइस चीफ़ ऑफ़ एयर स्टाफ़, एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी से सुनिए कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफ़ेद सागर की प्रेरणादायी गाथा, उनके अपने शब्दों में। प्रस्तुत है: “ऑपरेशन सफेद सागर: ऊँचाइयों पर लिखी शौर्यगाथा” #KargilVijayDiwas #OperationSafedSagar #DegenceMinIndia #IAF #HQ_IDS_India #IAF_MCC #ESM #echs #indianairforce