Post by BREAKING NEWS WALA

182 followers

लोकसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग आज इस बिल का विरोध कर रहे हैं, उन्हें लंबे समय तक इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी। पीएम मोदी ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करने वालों को इतिहास देखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि देश में महिलाओं को उनका हक देने में पहले ही काफी देर हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण को लेकर पहले भी कई बार चर्चा हुई, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पंचायतों में आरक्षण देना आसान था क्योंकि वहां सत्ता जाने का डर नहीं था, लेकिन संसद में आरक्षण को लेकर हिचकिचाहट दिखाई गई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अगर सभी दल मिलकर इस बिल का समर्थन करेंगे तो यह देश के लिए ऐतिहासिक कदम होगा। . . . #WomenReservationBill #NariShakti #PMModi #NarendraModi #LokSabha #Indianpolitics #ModiInParliament #WomenEmpowerment #BigStatemen #BNWTV

Post content