Post by BREAKING NEWS WALA
182 followers
उत्तरप्रदेश के बागपत जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। डायल 112 में तैनात कांस्टेबल श्रीकांत की शिकायत पर खेकड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित कांस्टेबल का आरोप है कि साल 2022 में गाजियाबाद में तैनाती के दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी महिला से हुई थी। धीरे-धीरे महिला ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि इनकार करने पर उसे झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी गई, जिसके चलते वह दबाव में आ गया और धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हुआ। पुलिस के मुताबिक, महिला पर ब्लैकमेलिंग और धार्मिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी उसे दिल्ली की एक मस्जिद में ले गई, जहां धर्म परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज तैयार कराए गए। इस मामले में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। . . . #UPcrimenews #Forcedconversioncase #Religionconversion #Baghpatnews #LatestHindinews #Policeinvestigation #BNWTV