Post by BREAKING NEWS WALA
182 followers
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बीजेपी का कहना है कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक गिरना नारी शक्ति के साथ अन्याय है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। दरअसल, लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले प्रस्ताव को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया, जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात बताया और कहा कि यह सिर्फ एक बिल नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों से जुड़ा मुद्दा है। इस बीच मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के नगरीय निकायों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने का भी निर्णय दोहराया है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में जनसमर्थन जुटाने की तैयारी में है। . . . #MPBJPProtest #BJP #BhopalBJPRally #CMMohanYadav #BJPProtestWomenReservation #Womenrally #MPpolitics #BJPgovernment #BNWTV