Post by BREAKING NEWS WALA

182 followers

#मेरठ में रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़े गए एक #दरोगा की शादी टूट गई है। 5 मई को मंत्री की भतीजी से उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद लड़की पक्ष ने रिश्ता खत्म कर दिया। पल्लवपुरम थाने में तैनात 2023 बैच के सब-इंस्पेक्टर छत्रपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये #रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एक केस में क्लीनचिट देने के नाम पर पहले 1 लाख रुपये ले चुका था और फिर दोबारा पैसे मांग रहा था। कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया, जिसके चलते तय शादी भी टूट गई। मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तारी के बाद दरोगा का भावुक रूप भी सामने आया। बताया जा रहा है कि वह जेल में फूट-फूटकर रोया और अपनी गलती मानते हुए माफी मांगता रहा। वहीं इस मामले के बाद विभाग में भी हलचल मच गई है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। . . . #breakingnewswala #meerutnews #pallavpuram_meerut #UPNews #UPPolice #Corruption #LatestNews #NewsUpdate #BNWTV

Post content