Post by BREAKING NEWS WALA
182 followers
#मध्यप्रदेश की दतिया सीट पर जल्द उपचुनाव हो सकता है। कांग्रेस विधायक #राजेंद्र_भारती की सदस्यता कोर्ट से सजा मिलने के बाद रद्द हो गई है, जिसके चलते सीट खाली हो गई है। अब माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इधर, BJP ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व मंत्री #नरोत्तम_मिश्रा की वापसी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, वहीं आजाद समाज पार्टी के #दामोदर_यादव ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इससे दतिया की सियासत में हलचल और बढ़ गई है। वहीं, राजेंद्र भारती ने हार नहीं मानी है। उनका कहना है कि वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। अगर उन्हें राहत नहीं मिलती, तो उपचुनाव तय माना जा रहा है। ऐसे में अब सभी की नजरें कानूनी प्रक्रिया और चुनाव आयोग के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। . . . #breakingnewswala #DatiaNews #rajendrabharti #narottammishra #MPNews #mplatestnews #mpnewstoday #BNWTV