Post by BREAKING NEWS WALA

182 followers

#मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बड़ी और खास खबर सामने आई है. CM डॉ. मोहन यादव ने #बालाघाट के सुपखार रेंज में चार जंगली भैंसों को बाड़े में छोड़कर एक महत्वपूर्ण पुनर्स्थापन योजना की शुरुआत की। ये जंगली भैंसे असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से करीब 2000 KM का लंबा सफर तय कर कान्हा लाए गए हैं। इनमें 3 मादा और 1 नर किशोर शावक शामिल है। सरकार का लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ के साथ-साथ ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ के रूप में भी नई पहचान मिले। इतना ही नहीं, भविष्य में कान्हा में गैंडे लाने की योजना पर भी काम चल रहा है, जिससे यहां की जैव विविधता और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि करीब 150 साल बाद MP की धरती पर जंगली भैंसों की वापसी हो रही है। उनके मुताबिक, इससे Eco-system को संतुलन मिलेगा और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। . . . #breakingnewswala #cmmohanyadav #balaghatnews #kanhatigerreserve #MPNews #MPGovernment #baffelo #mpnewstoday #BNWTV

Post content