Post by BREAKING NEWS WALA
181 followers
#पटना: फर्जी डिग्री और जाली दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाले 3,000 से अधिक स्कूल शिक्षकों पर अब बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। सतर्कता ब्यूरो की जांच के बाद सरकार ने ऐसे शिक्षकों को बर्खास्त करने का फैसला लिया है। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और नौकरी के दौरान मिला वेतन भी ब्याज सहित वापस वसूला जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई वर्ष 2006 से 2015 के बीच हुई शिक्षक भर्तियों की जांच के आधार पर की जा रही है। जांच में फर्जी डिग्रियों और जाली शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के जरिए नौकरी पाने के कई मामले सामने आए हैं। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान इस्तीफा देने वाले आरोपी शिक्षक भी कार्रवाई से नहीं बचेंगे। उनके खिलाफ भी विभागीय और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी करने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। . . . #breakingnewswala #BiharNews #LatestNews #BNWTV