Post by BREAKING NEWS WALA

182 followers

#इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में उठा “वंदे मातरम” विवाद अब तेजी से सियासी रंग लेता जा रहा है। जो मामला शुरुआत में नगर निगम की कार्यवाही तक सीमित था, अब प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गया है। दरअसल, बजट सत्र के दौरान जब सदन में “#वंदे_मातरम” गाया जा रहा था, उसी समय कांग्रेस की दो महिला पार्षद — रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम — ने इसे गाने से इनकार कर दिया। दोनों पार्षदों ने धर्म का हवाला देते हुए राष्ट्रीय गीत गाने से मना किया, जिस पर सदन में मौजूद अन्य सदस्यों ने विरोध जताया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। यही चुप्पी अब विवाद को और बढ़ाने का कारण बन रही है और राजनीतिक हलकों में इस पर लगातार चर्चा हो रही है। मामला जब बढ़ा तो भोपाल तक पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम गाने से इनकार करना दुर्भाग्यपूर्ण है” और इसे कांग्रेस के चरित्र से जोड़कर देखा। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा कि “बड़ी बेशर्मी के साथ कहा गया कि मैं नहीं गाऊंगी”, जो राष्ट्रीय गीत का अपमान है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से इस मामले पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग भी की। . . . #breakingnewswala #indorenews #VandeMataram #cmmohanyadav #MPNews #MpCongress #LatestNews #BNWTV

Post content