Post by Bihar Aaptak
687 followers
शादी के 4 महीने बाद ही उठी झांसी की सपना साहू की अर्थी! . . . . उत्तर प्रदेश के #झांसी में शादी के महज चार महीने बाद 32 वर्षीय सपना साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के बेडरूम में मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, मौत से कुछ घंटे पहले सपना ने अपने भाई सत्येंद्र साहू को फोन कर रोते हुए कहा था, "भैया, मुझे यहां से ले जाओ... मेरा यहां मन नहीं लग रहा है।" परिवार ने उन्हें मंगलवार को मायके लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत की खबर आ गई। मृतका के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। #Jhansi #JhansiNews #SapnaSahu #DowryDeath #DowryCase #UttarPradesh #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews #ViralNews #JusticeForWomen #DomesticViolence #LatestNews #NewsUpdate #BiharAaptak