Post by Bihar Aaptak

687 followers

'#एनकाउंटर नहीं, मेरे बेटे की... भरत तिवारी की मां का बड़ा आरोप . . . . #बिहार के #भोजपुर में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। जहां पुलिस इसे एनकाउंटर बता रही है, वहीं भरत तिवारी का परिवार, समर्थक और विपक्षी दल इसे सुनियोजित ह/त्/या करार दे रहे हैं। इसी बीच, भरत तिवारी की मां आशा तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई एनकाउंटर नहीं, बल्कि प्रशासन द्वारा की गई ह/त्/या थी। उनका दावा है कि भरत समाज सेवा से जुड़े हुए थे और उन्हें एक SDM से जुड़े कथित 1400 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी थी। इसी वजह से उनकी ह/त्/या कर दी गई। आशा तिवारी ने कहा कि कथित घोटाले का पैसा जवनिया गांव के विकास, गरीबों के लिए आवास निर्माण और मिट्टी भराई जैसे कार्यों के लिए आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी राशि में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, क्योंकि उनके मुताबिक प्रशासन ने ही उनके बेटे की जान ली। हालांकि, उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए मामले में शामिल सभी आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की। #Bihar #Bhojpur #BharatTiwari #BharatTiwariEncounter #EncounterCase #BiharNews #BreakingNews #BiharAaptak #ViralNews #TrendingNow #Trending #ViralVideo

Post content

Video Content