Post by Bharat Bolega
120 followers
हमको याद किया... मेहरबानी. आपको हमारा ख्याल रहता है. शुक्रिया. ऐसे ही अपनी यादों में हमें जिंदा रखिए, बहुत करम आपका. - फारुख जफर . फारुख जफर ने भारत बोलेगा के बुजुर्गों से जुड़े कैंपेन में दिल से हिस्सा लिया. उस कैंपेन को YouTube पर भी देखा-सुना जा सकता है. उसके लिए आप यह लिंक क्लिक कर सकते हैं: https://lnkd.in/dJHbCjd 88 साल की फारुख जफर बॉलीवुड व फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं. आपकी ताज़ा फिल्म अमिताभ बच्चन और मल्टी टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ बनी 'गुलाबो सिताबो' है, जिसे लेकर फैंस में काफी क्रेज बना. आपने पहली बार अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म 'उमराव जान' से की थी. इस फिल्म में आपने रेखा के किरदार 'अमीरन' उर्फ 'उमराव जान' की मां का रोल निभाया था. फिल्मों में आने से पहले आपने 1963 में लखनऊ के विविध भारती रेडियो स्टेशन में बतौर अनाउंसर काम शुरू किया था. इसके साथ ही आपने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'स्वदेश' में भी काम किया है. भारत बोलेगा के बुजुर्गों से जुड़े कैंपेन में शिरकत कर फारुख जफर ने नई उर्जा का संचार किया है. #BharatBolegaa #elderly #parents #family #care #FarrukhJaffar.