Post by Bharat Coking Coal Limited
13,047 followers
दिनांक 24.06.2026 को स्वच्छता पखवाड़ा (16-30 जून 2026) के अंतर्गत पूर्वी झरिया क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता से स्वास्थ्य के संबंध के बारे में जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। यह कार्यक्रम सफाई कर्मचारियों के बीच स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। #BCCL #Dhanbad #SwachhataPakhwada2026 #CleanlinessAwareness #SwachhBharatMission