Post by BadaBusiness Thane
203 followers
कभी बनना चाहते थे #आर्किटेक्ट, आज बन गए सबसे सफल बिज़नेसमैन, अपने उत्कृष्ट कार्यों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले ‘श्री रतन टाटा जी’ के जीवन के जानिए अद्भुत किस्से “हम सभी के पास समान प्रतिभा नहीं है, लेकिन हम सब के पास समान अवसर हैं, अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए”। श्री रतन नवल टाटा (Ratan Tata) जी के द्वारा कही गई यह बातें उनके जीवन को पूरी तरह से सार्थक करती हैं। श्री रतन टाटा जी का नाम भला आज कौन नहीं जानता। #पद्मभूषण, #पदमविभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी की गिनती दुनिया के महान दानवीरों में होती है। वो ना केवल एक सफल #बिज़नेसमैन है बल्कि लोगों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत (#Inspiration) भी है। जिनकी सफलता की कहानी (#Success Story) को पढ़कर ही कई लोगों ने अपने जीवन में सफलता का नया मार्ग प्रशस्त किया है। टाटा जी ग्रुप ऑफ कंपनी के चैयरमैन श्री रतन टाटा जी का स्वभाव शर्मीला है और वो दुनिया की झूठी चमक दमक से दूर ही रहते हैं। उनकी सादगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो सालों से मुम्बई के कोलाबा जिले में स्थित एक फ्लैट में रहते हैं। इस फ्लैट में उनकी साथी केवल किताबें हैं। श्री रतन टाटा जी उच्च आदर्शों वाले व्यक्ति है। वे मानते हैं कि बिज़नेस का अर्थ सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझना है और #बिज़नेस में सामाजिक मूल्यों का भी सामावेश होना चाहिए। श्री रतन टाटा (Ratan Tata) जी का संपूर्ण जीवन ही अपने आप में एक प्रेरणास्त्रोत हैं। for full story, click 👇 https://lnkd.in/ex9sGw6m #ratantata #successstory #tcs #tatagroup #inspiration #business #Padmabhushan #padmavibushan #motivation #ratantataquote #entrepreneur #startup #businessman #badabusinessthane #badabusiness #drvivekbindra #vivekbindra BadaBusiness Thane