Post by Archit Jain
( looking for Job | Immediate Joiner ) - 10+ Yrs in B2B & SaaS | 40+ websites Ranked | 3X Traffic Growth | $5M+ Revenue Generated💸| Technical SEO, AI-Driven SEO, GEO, Programmatic SEO
चाहे नुमाइश हो गुज़ारिश हो लालच हो, आस हो ज़रूरत हो या सिफ़ारिश हो सभी का एक ही मतलब है ज़िंदगी के उस पार । हँसी आती होगी तुम्हें ख़ुद की बचकानी हरकतों पर आँसू भी छलक पड़ते होंगे कभी पुरानी ग़लतियों पर कभी सहम भी जाते होंगे तुम उन सभी बातों पर जो तुम्हें नहीं करनी चाहिए थीं लेकिन हो गाईं और कई सारे मायने बदल गई सबके लिए, जायज़ है ऐसा होना, लेकिन शायद ये सभी बातें एक सी ही दिखती हैं ज़िंदगी के उस पार । क्या हुआ बिगड़े हुए रिश्तों का, क्या हुआ ना चुकाई हुई किश्तों का, क्या हुआ कि रात कहाँ बिताई हो, या दिन कहाँ गुज़रें हों क्योंकि शायद एक सा ही लगता है ज़िंदगी के उस पार। हमेशा आगे रहने की जो दौड़ लगाई थी तुमने उसमें जीते की नहीं मुझे नहीं मालूम और तुम भी मालूम करने की एक और दौड़ में शामिल मत हो जाना, क्योंकि सब एक ही तराज़ू में बैठें हैं ज़िंदगी के उस पार । क्या अच्छा किया क्या बुरा इन सबका लेखा जोखा होगा ही वहाँ बस कुछ करने से पहले एक बात ज़रूर याद रखना सबको जगह नहीं मिलती ज़िंदगी के उस पार #life #quotes #poem #kavita #gajal #zingdi #lifequotes #zindgiquotes #mistakes #galtiyan #accha #bura #bad #good #success #winner #looser #raat #din #day #night #relation #relationship #goodrelation #badrelation #rishtey