Post by Anik Healthcare
0 followers
डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान एवं ध्यान–वेलनेस सत्र 🙏🌿 डॉक्टर्स डे के पावन अवसर पर मालवीय कॉन्वेंट स्कूल, जयपुर में आयोजित निर्देशित ध्यान एवं वेलनेस सत्र में शामिल होकर समाज के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस गरिमामय अवसर पर हमारे चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मानसिक शांति, एकाग्रता और संतुलित जीवनशैली के महत्व को समर्पित रहा। इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं: ✨ श्री राजीव अरोड़ा जी – चेयरमैन, मालवीय कॉन्वेंट स्कूल एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी ✨ श्रीमती सुमन शर्मा जी – पूर्व अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग एवं प्रवक्ता, भाजपा राजस्थान ✨ श्रीमती एकता अग्रवाल जी – प्रदेश मंत्री, भाजपा राजस्थान विशेष धन्यवाद डॉ. सनी कपूर जी, निदेशक, मालवीय कॉन्वेंट स्कूल, इस प्रेरणादायक आयोजन का अवसर प्रदान करने हेतु। साथ ही डॉ. हेमेन्द्र शर्मा जी एवं योगदा सत्संग सोसायटी का ध्यान एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आइए, स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन और संतुलित जीवन की दिशा में भी निरंतर आगे बढ़ें। 🌿 #DoctorsDay #DoctorHonour #Meditation #Wellness #MentalWellbeing #Healthcare #MalviyaConventSchool #YogodaSatsangaSociety #Jaipur #AnikHealthcare