Post by Amandeep Narayan
Engineer Turned Reporter, Rural Reporting, Adivasi Reporting, Environmental journalism, Rural Communication, Rural Journalist
An initiative on Rural and Agriculture Journalism From Tarapur, Bihar. साथियों जल्द ही द ख़बर वाटिका न्यूज़ साप्ताहिक अख़बार बिहार में आने जा रहा है. आपको बता दें कि शुरुआत में अख़बार का प्रकाशन तारापुर, मुंगेर से होगा. अख़बार पर काम बहुत जोरदार तरीके से चल रहा है. हमारी कोशिश है कि हम केवल रोजमर्रा की खबरों तक सीमित नहीं रहेंगे. आपका अख़बार एक चलता फिरता "नॉलेज बॉक्स" होगा. ग्राउंड रिपोर्ट्स, क्षेत्रीय समाचार, राजनीति, देश-विदेश, कृषि, पर्यावरण, साहित्य, दर्शन, खेल-कूद, अर्थव्यवस्था, व्यापार, बिहार का इतिहास,कला एवं संस्कृति, भारतीय इतिहास,कला एवं संस्कृति, इसके अलावे भारतीय संविधान पर विशेष पाठ (जो बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए भारतीय संविधान को आसान भाषा में समझने के लिए पर्याप्त होगा) आदि विभिन्न जरूरी मुद्दों पर आधारित रहेगा. इसके अलावे एक विशेष सेगमेंट हेल्थ, हैप्पीनेस एवं कैरियर का होगा . साथियों इतने सारे विषयों पर आप सुधी पाठकों के लिए अख़बार मात्र सप्ताह में 25 रूपए की सहयोग राशि पर उपलब्ध होगी. अगर दूसरे तरीके से बोलें तो प्रतिदिन 4 रूपए से कम की सहयोग राशि पर आपको यह अख़बार उपलब्ध होगी. हमारी कोशिश है कि पैसे के कारण कोई भी पाठक अच्छी पठन सामग्री से वंचित न रह पाए. यही कारण है कि हमने न्यूनतम सहयोग राशि रखा है. ध्यान रहे मैं सहयोग राशि की बात कर रहा हूं. हम एक ऊंचे उद्देश्य को समर्पित जनसंचार मंच है. विश्वास मानिए हम आपके सामने बिल्कुल सच्चाई और ईमानदारी से सूचनाओं को परोसेंगे. अभी के लिए अख़बार से संबंधित इतनी ही बात है. आगे की बात आपसे होते रहेगी. अंत में यही कहना चाहूंगा की यह अख़बार पूर्णतः आपका है मैं तो एक माली भर हूं जो बगीचे में लगे पौधों का देखभाल करता है. Manoj Kumar Bharti Samrat Choudhary Abhishek Narendra Singh