Post by Ajay Kumar Verma
Sr. Account Manager at Som Group of Company
Ram Mandir Darshan:उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला – Ram Mandir Darshan: The Crowd Came Five Times More Than Expected, The Trust Took A Big Decision To Handle It {"_id":"65b0d3698c943765d3094244","slug":"ram-mandir-darshan-the-crowd-came-five-times-more-than-expected-the-trust-took-a-big-decision-to-handle-it-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Darshan: उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}} अयोध्या में राम मंदिर में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे - फोटो : PTI विस्तार अयोध्या में आ रही राम भक्तों की भारी भीड़ से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। होटल, पांडाल, धर्मशाला हो या आश्रम, पूरी तरह भर गए हैं। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी कहीं पैर रखने भर की जगह नहीं बची है। भक्तों की भारी भीड़ देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे हड़बड़ी में तुरंत दर्शन के लिए न आएं, बल्कि वे बाद में दर्शन के लिए पहुंचें, जिससे व्यवस्था बनाने में सहूलियत हो। साथ ही मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश करने के लिए अभी तक एक द्वार पुरुषों के लिए और एक द्वार महिलाओं के लिए बनाया गया था। इसे बढ़ाकर अब तीन द्वार पुरुषों के लिए और तीन द्वार महिलाओं के लिए कर दिया गया है। अनुमान है कि इससे अब तक अयोध्या पहुंच चुके सभी भक्तों को दर्शन मिल जाएगा। इसके बाद आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्था बनाने में सुविधा हो जाएगी।...