Post by Advocate Manjur ahmed

Advocate | MSW (Medical & Psychiatric Social Work) | POCSO Support Person, DCPU Pwl | Women & Child Development Department, Govt. of Haryana | Founder & President, Zindagi Ki Khushiyan Foundation

आज का दिन मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार रहा। ❤️ आज ज़िंदगी की खुशियां फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कानवी (महेंद्रगढ़) में "यौन उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम" एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कविता जी (DSP) तथा विशिष्ट अतिथियों डॉ. अभय सिंह जी (पूर्व विधायक), नित्यानंद जी (सरपंच, कानवी), विकास जी (खंड शिक्षा अधिकारी - BEO), संतोष कुमारी जी (Protection Officer), मनोज यादव जी (Social Worker) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरणादायी विचारों ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। बच्चों को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, अपने अधिकारों, कानूनी जागरूकता, आत्मविश्वास तथा सुरक्षित समाज के निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री दीपक जी (IPS), जिला शिक्षा अधिकारी श्री विश्वेश्वर कौशिक जी तथा ट्रैफिक इंचार्ज श्री राजेश जी से शिष्टाचार भेंट कर सामाजिक जागरूकता एवं भविष्य में जनहित के कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। मैं सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सभी विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका सहयोग और विश्वास हमें समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। – एडवोकेट मंजूर अहमद President, Zindagi Ki Khushiyan Foundation #AdvManjurAhmed #ZindagiKiKhushiyanFoundation #AwarenessProgram #StopSexualHarassment #ChildSafety #WomenSafety #LegalAwareness #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #Education #YouthEmpowerment #Mahendragarh #Kanwi #CommunityService #SocialWork #Haryana #TogetherForChange #SafeSociety #NGO #Leadership

Post contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost content