Post by Acharya Hazari Prasad Dwivedi Memorial Trust
40 followers
ज़िंदगी और मौत के दस्तावेज” — हजारी प्रसाद द्विवेदी मृत्यु निश्चित है — फिर भी मनुष्य जीना क्यों चाहता है? आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी अपने लेख "ज़िंदगी और मौत के दस्तावेज” में जीवन के सबसे गहरे द्वंद्व को सामने रखते हैं— हम जानते हैं कि मृत्यु अनिवार्य है। फिर भी जीने की इच्छा- जीजिविषा। फिर भी हम सपने देखते हैं, योजनाएँ बनाते हैं, भविष्य गढ़ते हैं। “जो जीवन का कभी दस्तावेज नहीं बन सका, वह मौत का दस्तावेज क्या तैयार करेगा?” यह प्रश्न केवल साहित्य का नहीं, जीवन का प्रश्न है। क्या हम सचमुच जी रहे हैं— या केवल समय के साथ बह रहे हैं? शायद जीवन का उद्देश्य मृत्यु से बचना नहीं, बल्कि ऐसा जीवन जीना है जो अर्थपूर्ण हो, जागरूक हो, और भीतर के चैतन्य को परिष्कृत करे. जिजीविषा ही मनुष्य की पहचान है। #HazariPrasadDwivedi #HindiLiterature #IndianPhilosophy #Jijivisha #LifeAndDeath #HumanConsciousness #LiteratureAndLife Dr. Aparna Dwivedi Nupur Dwivedi Pandey Acharya Hazari Prasad Dwivedi Memorial Trust Abhay Pandey