Post by Aarti Sharma
Hindi Teacher, Hindi Translator, Hindi Transliterator, Hindi Creative Content writer, Content Editor, Hindi Proofreader, Hindi voice over Artist, Anchor, youtuber, Journalist, Freelancer & Lawyer.
🇮🇳 कारगिल विजय के वीरों को शत-शत नमन! 🇮🇳 "जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी..." 🙏 श्री राम सेवा संस्थान, सुर संगम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एवं वर्ल्ड स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सत्यवती कॉलेज ऑडिटोरियम, अशोक विहार, नई दिल्ली में आयोजित कारगिल सम्मान समारोह में अपनी संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह भव्य आयोजन हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति को समर्पित रहा। जिन वीरों ने अपने आज को हमारे सुरक्षित कल के लिए समर्पित कर दिया, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना मेरे लिए गर्व, भावुकता और प्रेरणा का अविस्मरणीय क्षण रहा। कारगिल के अमर शहीदों एवं देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तत्पर प्रत्येक सैनिक को हृदय से कोटि-कोटि नमन। जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 #KargilVijayDiwas #KargilHeroes #IndianArmy #SaluteToHeroes #JaiHind #VandeMataram #ProudIndian #NationFirst #RespectOurSoldiers #TributeToMartyrs #IndianArmedForces #Patriotism #DeshBhakti #KargilWar #MusicalTribute #LivePerformance #DelhiEvents #BharatMataKiJai #HarGharTiranga #India
Video Content